
रोहिना मिर्जापुर में बैरंग लौटी टीम, नहीं कराई कोरोना जांच
एटा – जनपद में अवागढ़ के गांव रोहिना मिर्जापुर में गुरुवार को संक्रमितों की कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग को गई टीम बैरंग लौट गई। गांव में दहशतजदां लोगों ने घर से निकलकर कोरोना जांच कराने से इंकार कर दिया। जिसकी सूचना टीम ने पीएचसी अवागढ़ एमओआईसी डा. एसपीएस राठौर को दी है। जिन्होंने उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया है।
अब देखना होगा क्या कदम उठता है स्थानीय प्रशासन, अगर इन लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि तो सामाजिक सन्देश गलत जाएगा ,इसकी देखा देखी और भी लोग इस प्रकार की हरकत कर सकतें हैं जो किसी भी दशा में सही नहीं है ।