
एटा पुर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गान्धी ने जल निगम एटा को चेतावनी दी है कि अगर जल निगम द्वारा शहर की सीवर बिछाने के दौरान अगर सभी गलियो को एक महीने मे सही नही कराया तो वो अनिश्चित काल के लिये धरने पर व
भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे श्री गान्धी ने बताया कि एटा की जिलाधिकारी महोदया ने भी जल निगम को सभी गलियां सही करने का आदेश दिया है लेकिन जल निगम कोई कारवाही नही कर रहा है श्री गान्धी ने कहा है कि सीवर लाईन के कार्य मे कई करोड़ का घोटाला किया जा रहा है कार्य की क्वालिटी बहुत खराब है पालिका एक छोटी भी गलती भूल वश कर दे तो लोग तिल का ताड़ व पहाड बना देते है सीवर का करोडो का घोटाला किसी को नही दिख रहा है सभी समाज सेवी नेता पत्रकार भाई चुप है एटा सीवर की जांच को शासन को भी बहुत लिखा लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है अब शीघ्र ही हम उक्त सीवर के कार्य की जांच के लिये हाई कोर्ट मे रिट करेगे