
पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने सफाई अभियान की स्वंय संभाली कमान
एटा ! जिले के प्रमुख समाजसेवी एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत व शहर के जाने पहचाने चेहरे पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी द्वारा आज मुहल्ला रेबाडी में विशेष सफाई अभियान के तहत स्वंय के निर्देशन में पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ड संख्या 12 व 21व 18 में सफाई अभियान चलाकर सफाई कर्मचारियों का हौसला बुलन्द करते हुए एक मिसाल प्रस्तुत कर आमजन को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया ! राकेश गांधी ने आज सफाई कर्मचारियो के साथ दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सफाई अभियान चलाया ! उक्त विशेष सफाई अभियान मे बुलाने के पश्चात भी अनुपस्थित सफाई कर्मचारी रीना देवी ,ह्रदेश कुमार, दिलीप कुमार को पालिकाध्यक्ष मीरा गान्धी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिऐ तथा आने वाले समय मे ऐसे लापरवाह कर्मचारियो को नौकरी से ही निकालने का संकल्प लिया !