सड़क हादसों में तीन की मौत, 29 घायल कैंटर ने मारी कार में टक्कर

#Etah….

सड़क हादसों में तीन की मौत, 29 घायल
कैंटर ने मारी कार में टक्कर
पहली घटना जनपद के थाना मलावन क्षेत्र में आज प्रातः घटी जिसमें तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से एक कार में टक्कर मार दी जिससे कार सवार रेनू पत्नी प्रदीप और विजय राम पुत्र रामचंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही कार सवार तीन अन्य वहीं तीन अन्य कार सवार प्रदीप,संजीव और अमित गंभीर घायल हो गये। यह घटना जनपद के सैथरी गांव के पास जीटी रोड पर थाना मलावन क्षेत्र पर घटित हुई। मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
डग्गेमार स्कूल बस को डम्फर ने मारी टक्कर,1दर्जन घायल
दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम छछैना के पास घटी जिसमे एक गिट्टी से भरे डम्फर व डग्गेमार स्कूली बस में भिड़ंत हो गयी जिसमें बस पलटने से उसमें सवार चालक परिचालकों सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी ,घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, वही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही कैंटर को कब्ज़े में ले लिया है।
मैक्स से भिड़ंत 1 की मौत 16 घायल
वही तीसरी घटना थाना अलीगंज क्षेत्र के अलीगंज दरियावगंज मार्ग पर घटी जिसमें फरूखाबाद से एक गमी में कासगंज ईको से जाते समय ईको व डग्गेमार मैक्स में भिड़ंत हो गयी जिसमें ईको सवार 30 वर्षीय गोपाल पुत्र दिनेश थाना सिढ़पुरा कासगंज की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks