
अब कोरोना संकट पर सुप्रीम कोर्ट आया आगे…
केंद्र से पूछा- राष्ट्रीय स्तर पर क्या प्लान बना रखा है?
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संकट से पैदा हो रहे हालातों पर स्वयं लिया संज्ञान…
सुप्रीम कोर्ट ने और सख्ती के साथ केंद्र सरकार से इन हालातों से निपटने का नेशनल लेवल पर मांगा प्लान…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर क्या प्लान बना रखा है? इसकी जानकारी वह कोर्ट के समक्ष पेश करे…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा: ऑक्सीजन की सप्लाई, जरूरी दवाओं की सप्लाई, वैक्सीनेशन का तरीका और कोरोना को फैलाव को कैसे रोका जाए…इसलिए केंद्र सरकार इन मुद्दों पर नेशनल लेवल पर क्या योजना रखती है बताये…
इस मामले में अब सुनवाई होगी 23 अप्रैल को…