
कोरोना से 181 और संक्रमित, बुजुर्ग महिला की मौत
~जनपद में बीते 24 घंटों के दौरान 181 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए।~
एटा: जनपद में बीते 24 घंटों के दौरान 181 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कुछ लोग सैफई, आगरा, अलीगढ़, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद में भी उपचार के लिए ले जाए गए हैं।
बुधवार को अरुणा नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। दिन में वे पाजिटिव आईं थीं और उन्हें बागवाला के एमपी अस्पताल में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा शहर के पुरानी बस्ती में युवक, संतोष नगर में महिला, अवागढ़ हाउस में दो युवक, एमपी नगर में महिला-पुरुष, पोस्ट आफिस के पास एक महिला, अवागढ़ हाउस में युवक, संतोष नगर में बुजुर्ग पुरुष, सिविल लाइन में युवक, आगरा रोड पर युवक, सिविल लाइन में भी दो महिला, एक पुरुष, वर्मा नगर में चार पुरुष, शिवपुरी में दो युवक, एक महिला, मलावन पावर प्लांट पर बुजुर्ग, शिवपुरी में तीन युवक व एक बुजुर्ग, बनगांव में युवक, रामनगर में युवक, रामनगर कैला अलीगंज में दो महिलाएं, चोंचा बनगांव में एक महिला, अरुणा नगर में महिला-पुरुष, लोकमनदास तिराहा के पास एक महिला, गांव अनिया में महिला-पुरुष, नगला गोपाल में युवक, जलेसर में तीन युवक, जैथरा में युवक, रेलवे स्टेशन पर युवक, गांव मलियान रामपुर में एक युवक व चार महिलाएं, पीएस कालेज में एक महिला, देवीपुरम कालोनी में महिला, अवागढ़ के मुहल्ला बोहराम में दो युवक, पीपल अड्डा पर युवक, बड़ी मिशन कंपाउंड में युवक, कनकपुर में युवक, लालपुर में बालक, यादवनगर में महिला, भगवान नगर में युवक, जलेसर ब्लाक कैंपस में कर्मचारी, हिदुस्तान लीवर में कर्मचारी, शहर के शांतिनगर में महिला, विजय नगर कालोनी में महिला, शांतिनगर में पांच पुरुष, कैलाशगंज में युवक, शांतिनगर में दो महिला, एक पुरुष, घंटाघर पर युवक, शांतिनगर में एक महिला, तीन युवक, कृष्णा बिहार में दो युवक, मयूर बिहार में महिला पुरुष, कटरा मुहल्ला में महिला, पुरुषोत्तम नगर में महिला, बड़ा डाकखाना में युवक, नारायन नगर में युवक, श्रृंगार नगर में एक महिला, दो पुरुष, निधौली रोड पर एक महिला, श्रृंगार नगर में सात महिला पुरुष, मलावन पावर प्लांट पर पांच कर्मचारी, सुनहरी नगर में एक महिला, मलावन में चार युवक, सहनऊआ में दो महिलाएं, दो युवक, पहाड़पुर में युवक, मलावन में चार युवक, लोधामई में दो महिलाएं, एक वृद्ध, मीरापुर में दो युवक, रफीपुर में एक युवक, मिरहची में महिला, सिरसा बदन में वृद्ध, ब्रह्मनपुरी में युवक, सराय जरेला में युवक, दतौली में युवक, कसेला में तीन युवक संक्रमित पाए गए हैं।