
एटा बाजार खुलने का समय प्रातः 7 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित – डीएम एटा – एटा जिलाधिकारी डॉ, विभा चहल ने सूचित किया है कि शासन द्वारा निर्गत निर्देश के अनुपालन में साप्ताहिक बंदी के साथ-साथ प्रत्येक शुक्रवार की शाम 8 बजे से सोमवार की प्रात 7 बजे तक लगातार पूर्ण रूप से कोरोना कर्फ्यू जनपद में लागू रहेगा। इसके साथ ही जनसामान्य एवं व्यापारियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बाजारों में प्रातः 7 बजे से शाम 8 बजे तक कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार दुकानें खुल सकेंगी। शाम 8 बजे के बाद कोई भी दुकान बाजार में खुली मिलने पर संबंधित दुकान स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।