*एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, गोवध अधिनियम में वांछित चल रहा एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 22/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम* में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 14.05.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोवध अधिनियम में वाँछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त आसिफ पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला रामप्रसाद गौड़ थाना अलीगंज जनपद एटा को समय करीब 06.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
1- आसिफ पुत्र मुस्तकीम निवासी मौ0 रामप्रसाद गौड थाना अलीगंज जनपद एटा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- उपनिरीक्षक गेंदालाल
2- आरक्षी विजय सिंह