पथराव व मारपीट की घटना में वांछित चल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम सुल्तानपुर में दो पक्षों के मध्य हुए पथराव व मारपीट की घटना में वांछित चल रहे पांच अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा ग्राम सुल्तानपुर में हुयी मारपीट, लड़ाई झगड़ा व पथराव की घटना के संबंध में थाना मारहरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -101/2021 धारा 147, 149, 452, 354, 323, 504, 506, 336, 407 भादवि तथा मुअसं- 102/2021 धारा 147, 148, 149, 452, 323, 504, 506, 336 भादवि में वांछित चल रहे 05 अभियुक्तगणों को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 15:00 बजे ग्राम सुल्तानपुर के पास से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है।

अभियुक्तगणों का नाम व पता

  1. किशोरी लाल पुत्र भोली सिंह
  2. विनय पुत्र इतवारी लाल
  3. रामचरन पुत्र डोरीलाल
  4. ताराचन्द्र पुत्र गुलजारीलाल
  5. राधाचरन पुत्र श्यामलाल
    समस्त निवासीगण सुल्तानपुर थाना मारहरा एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल
1.उ0नि0 बलवन्त सिंह
2.उ0नि0 अभिमन्यु शर्मा
3 का0 कुलदीप
4.का0 रजनेश
5.का0 राहुलदेव
6.का0 मनोज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks