स्टैच्यू-स्टेडियम की जगह अस्पताल बनाए होते तो ये दिन न देखना पड़ता- ट्विटर पर उठी पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग

स्टैच्यू-स्टेडियम की जगह अस्पताल बनाए होते तो ये दिन न देखना पड़ता- ट्विटर पर उठी पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग

देश भर में कोरोना वायरस से बेकाबू होते हालात, ऑक्सीजन व रेमेडेसिविर जैसी दवाओं की किल्लत और कोविड टेस्ट के लिए मारामारी जैसे हालात के बीच लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री पर भी सवाल खड़े करते दिख रहे हैं।

ट्विटर पर #ResignModi और #ModiResignOrRepeal हैशटैग के साथ लोग सरकार की नीतियों पर सवाल करते दिखे और लिखा कि अगर सरकार स्टैच्यू और स्टेडियम की जगह अस्पताल में निवेश करती तो शायद ऐसा दिन नहीं देखना पड़ता। ट्विटर पर मान नाम के यूजर ने लिखा कि ‘हमारे प्रधानमंत्री को सिर्फ और सिर्फ किसी भी तरीके से चुनाव जीतने की चिंता है, लोगों की नहीं।’

नवनीत नाम के यूजर ने लिखा, ‘अपने आप से ईमानदारी से पूछिये कि क्या मोदी वही नेता हैं जिसे आप चाहते हैं और जिसे चुना है?’ विशाल नाम के यूजर ने दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद आनंद विहार बस अड्डे पर भीड़ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रवासी अब अपने घरों को लौट रहे हैं…उनके सामने फिर अंधेरी रात है…।’ नवनीत नाम के शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आप अपने लालच के लिए और कितनी जान कुर्बान करेंगे मोदी जी?’

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks