कोरोना से निपटने में भारत ने मांगी मदद, अमेरिका ने साध ली चुप्पी !

कोरोना से निपटने में भारत ने मांगी मदद, अमेरिका ने साध ली चुप्पी !

भारत कोरोना वायरस के मोर्चे पर बुरे दौर से गुजर रहा है. कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीन की जरूरत पड़ रही है. लेकिन वैक्सीन बनाने के लिए कुछ कच्चे माल की जरूरत है जिसकी आपूर्ति अमेरिका से होनी है, लेकिन अमेरिका ने पहले से ही उस पर पाबंदी लगा रखी है. भारत ने इस संबंध में अमेरिका से गुजारिश की है कि वो ये बंदिश खत्म कर उसे कच्चा माल मुहैया कराये. लेकिन अमेरिका ने फिलहाल इस पर चुप्पी साध ली है.

दरअसल पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ने अमेरिका से कोरोना वैक्सीन के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया था, जब सोमवार को व्हाइट हाउस के प्रवक्ता से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.

इस संबंध में अमेरिकी प्रशासन से सोमवार को दो बार सवाल किए गए. पहली बार सुबह जब व्हाइट हाउस में कोरोना पर ब्रीफिंग जारी की गई तब सवाल किया गया लेकिन जवाब नहीं मिला. इसके बाद राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी जब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं, तब एक बार फिर यही सवाल पूछा गया.

“सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कहना है कि बाइडन प्रशासन ने उस कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगा दी है जिसकी कोविड-19 का टीका बनाने में जरूरत होती है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से इस प्रतिबंध को खत्म करने की मांग की है.”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks