जिलालाधिकारी आवास के गेट के सामने से बदमाशों ने तमंचे की नोक पर अधिवक्ता से 20 हजार लूटे
जिलाधिकारी आवास के गेट के सामने से बदमाशों ने तमंचे की नोक पर अधिवक्ता से 20 हजार लूटे
शोर मचाने पर भी नहीं पहुंचे डीएम आवास के गेट पर तैनात पुलिस कर्मी
एटा 13 मई जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जिलाधिकारी आवाज के मुख्य गेट के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर केनरा बैंक की मुख्य शाखा से 20 हजार रुपए निकाल कर कचहरी की ओर से घर जा रहे अधिवक्ता से दो मोटरसाइकिल सवार युवा बदमाशों ने तमंचे की नोक पर जेब में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए और खुले आम तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
दिनदहाड़े घटी लूट की इस घटना से पुलिस ने मेंहकमें व अधिकारियों में हड़कंप मच गया।।
किंतु बदमाश कानून व्यवस्था व मुख्यालय स्थित लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते हुए फरार हो गए।
दिनदहाड़े लूट की घटना से मचा हड़कंप
घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने गए अधिवक्ता संजीव पुत्र जगत किशोर निवासी चोंचा वनगांव ने बताया कि में आज लगभग 11 बजे कचहरी रोड स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा से अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाल कर पैदल पैदल कचहरी की ओर पैदल जा रहा था।
जैसे ही में जिलाधिकारी आवास के गेट के सामने स्थित स्पीड ब्रेकरों के पास पहुंचा तभी पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार युवक आ गए और मेरे सामने मोटरसाइकिल रोकते हुए एक ने मेरे कनपटी पर तमंचा रख दिया और दूसरे ने मेरी जेब में रखें 20 हजार रुपय जबरन लूट लिए
जब तक मैं कुछ समझ पाता तब तक यह लोग मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।। मैंने जब शोर मचाया तो वहां किसी ने मेरी न सुनी तो मैंने कचहरी आकर अपने बार की सेक्रेटरी को फोन किया।
उनके फोन करने पर काफी देर बाद चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे तो मैंने उन्हें 20 हजार लूट लिए जाने की जानकारी दी।
अधिवक्ता संजीव ने बताया लॉक डाउन के चलते हमारी वकालत तो बंद चल रही है इस समय घर के खर्च के भी लाले पड़े हुए हैं घर के खर्च के लिए ही आज में बैंक में पड़े अपने 20 हजार रुपए निकाल कर लाया था। क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार ने बताया अधिवक्ता दाृरा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
कोतवाली etah
पुलिस घटना की जांच कर मोटरसाइकिल सवारों का पता लगा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस समय जिला मुख्यालय सहित पूरे जनपद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है लोगों का सड़कों पर आना व जाना बंद है इस समय हथियारबंद लुटेरे खुलेआम जिलाधिकारी आवास के सामने से लूट कर फरार हो जाते हैं और प्रशासन उन्हें पकड़ भी नहीं पाता इससे पूर्व भी जिलाधिकारी आवास के गेट के पास कई लुटे हो चुकी हैं।
जिसमें 6 माह पूर्व जिलाधिकारी के आवास के दूसरे गेट से बदमाशों ने प्रफुल्ल मिश्रा नामक किशोर से उसका एक मोबाइल भी इसी प्रकार तमंचे की नोक पर लूट लिया था।
जिसका पुलिस आज तक पता नहीं लगा सकी अब बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह जिलाधिकारी आवास तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 20 मीटर की दूरी पर सरेआम दिनदहाड़े लूट कर सकते हैं तो जनपद में क्या हाल करते होंगे इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है