राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस( इंटक ) के जिला मुख्यालय पर मजदूरों को किया गया भोजन वितरण

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस( इंटक ) के जिला मुख्यालय पर मजदूरों को किया गया भोजन वितरण
गाजियाबाद 14 मई । कोविड -19 कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ( इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा प्रधानमंत्री जी को कई बार पत्र लिखकर मजदूर असंगठित , संगठित व किसान मजदूरों को तत्काल प्रभाव से राहत देने की अपील की थी । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने उन प्रवासी मजदूरों का जिक्र नहीं किया जो मजदूर पिछले कुछ दिनों से अपने परिजनों के साथ दिक्कतों का सामना करते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से अपने घरों की ओर भूखे- प्यासे पैदल जा रहे हैं !
इसी कड़ी में कोई मजदूर परिजन के साथ भूखा रह कर सफर न करें,राष्ट्रीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला कार्यालय करहैड़़ा गाजियाबाद पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व महामंत्री यशपाल सिंह के नेतृत्व में भोजन का वितरण किया गया ।
इस कोरोना वायरस आपदा की घड़ी में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व महामंत्री गाजियाबाद यशपाल सिंह , उत्तर प्रदेश कांग्रेस जिला सचिव संदीप चौहान व जिला सचिव नसीम खान आदि इंटक करहैडा ऑफिस पर मौजूद थे । इस अवसर पर कोविड- 19 के नियमों विशेष ध्यान रखा गया । राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक )उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा कि आज देश कोरोना वायरस आपदा से गुजर रहा है ऐसी परिस्थिति कोई मजदूर भूखा न रहें और भूखा न सोये के चलते राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला कार्यालय करहैड़़ा पर भोजन का वितरण किया गया है यह एक सराहनीय कार्य है ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks