कोरोना पर भारी पड़ा मतदान
लंबी कतारों के साथ उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

#Etah….

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह
◾सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी
कहीं कड़ी सुरक्षा तो कहीं ढिलाबली के बीच मतदान जारी
◾कोरोना पर भारी पड़ा मतदान
◾लंबी कतारों के साथ उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
◾डीएम डॉ विभा चहल और एसएसपी उदयवीर सिंह का मतदान केंद्रों पर राउंडअप जारी
◾सकीट क्षेत्र के एक बूथ पर अव्यवस्थायें मिलने पर पीठासीन अधिकारी को लगाई फटकार।
◾जैथरा थाना के गांव रतनपुर कुकरया में लगभग एक दर्जन से अधिक लोगो ने किया बूथ लूटने का प्रयास। समय रहते पुलिस ने अराजकतत्वों को खेतो में खदेड़ा।
◾कई बूथो पर मतपत्र समय पर ना आने की बजह से दस बजे तक नही हुआ था मतदान
◾कतारपुर अब्बल, अरथरा और विजोरी में ढाई घण्टे देरी से शुरू हुआ मतदान। BDC के मतपत्र गलती से दुसरे आने पर हुई देरी, आनन फ़ानन मे मतपत्रो मे की गई अदला बदली।
◾अलीगंज क्षेत्र में एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने डाला ढेरा।एडिशनल एसपी के साथ एसडीएम अलीगंज सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह भी मौजूद।
◾अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर ड्रोन कैमरे की भी ली जा रही मदद
◾जिला प्रशासन ने खुफिया विभाग को किया एलर्ट
◾शीतलपुर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने परखी सुरक्षा व्यवस्था।
◾शीतलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाहनपुर में मतदान प्रक्रिया धीमी चल रही है। इसके कारण मतदाताओं को काफी इंतजार करना पड़ा। कई महिलाएं मतदान केंद्र पर कतार में बैठ गईं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अशिफ अली का कहना है कि यहां पर दो बूथ हैं, जिस पर आठ  कर्मचारी है, जिसकी वजह से थोड़ा बिलंब हो रहा है।
◾जिले मे छूटपुट झगड़े के साथ मतदान शांतिपुर्वक अभी तक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks