
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा सम्भाग पश्चिम के तत्वाधान में शोक सभा आयोजित की गई ।कायस्थ कुल के गौरव पूरनपुर की शान हम सभी के संरक्षक श्री गोपाल कृष्ण सक्सेना जी पूर्व विधायक पूरनपुर पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पीलीभीत अब हमारे बीच नहीं रहे । ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे परिवार को इस बड़े दुःख को सहने की शक्ति दे। ॐ शान्ति। इस शोक सभा में युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार जौहरी एडवोकेट, हिमांशु अस्थाना, राजेश माथुर, अजय सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, आलोक, सुभाष चन्द्र सक्सैना, डॉ गोपाल मोहन सक्सेना, योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट, आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।।