
#Etah….
पंचायत चुनाव से पूर्व प्रधान प्रत्याशी को गोली मारी,गम्भीर
कोतवाली नगर क्षेत्र के गाँव भगीपुर में प्रधान पद प्रत्याशी सुमन यादव के पति प्रवीण कुमार के मास्क पहने हुए बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से हाथ में गोली मारी है। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित एयर प्रेशर के पास हुई। गम्भीर रूप से घायल हुए युवक को ज़िला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालात चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर किया रेफर कर दिया। परिजनों ने चुनावी रंजिश की आशंका जताई है।