हत्या के मामले में वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी युवक से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद

*एटा ~ थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, आठ दिन पूर्व थाना अवागढ़ क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी युवक से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 135/20 धारा 302 भादंवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे एक महिला सहित दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना:-* दिनांक 06.05.2020 को वादी श्री प्रेमपाल पुत्र मानसिंह जाति बावरिया निवासी ग्राम बोर्राकला थाना अवागढ़ एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 05/06.05.2020 की रात्रि में गांव नगला गढ़ा निवासी रामू, उजागर की पत्नी, कु. नीतू तथा पवन ने वादी के पुत्र अमित उर्फ गूंगा उम्र करीब 22 वर्ष की खेत में भूसा ढोते समय गोली मारकर हत्या कर दी है, इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर *मुअसं- 135/20 धारा 302 भादंवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट बनाम रामू, उजागर की पत्नी, कु. नीतू तथा पवन* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटना में वांछित चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 13.05.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वहद ग्राम भरकना मन्दिर के पास से उक्त अभियोग में वाँछित चल रहे अभियुक्तगण रामू उर्फ रामौतार पुत्र किताब सिंह निवासी नगला गढ़ा थाना अवागढ़ जिला एटा तथा श्रीमती गिरजा देवी पत्नी उजागर सिंह निवासी नगला गढ़ा थाना अवागढ़ जिला एटा को समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रामू उर्फ रामौतार की निशांदेही पर घटनास्थल के पास बनी भूसे की बुर्जी से हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है, जिसके संबंध में थाना अवागढ़ पर *मुअसं- 136/20 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-*
1- रामू उर्फ रामौतार पुत्र किताब सिंह निवासी नगला गढ़ा थाना अवागढ़ जिला एटा
2- श्रीमती गिरजा देवी पत्नी उजागर सिंह निवासी नगला गढ़ा थाना अवागढ़ जिला एटा।

*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा एक खोखा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह
2- उ0नि0 श्री रामकिशोर
3- आरक्षी रुचिन मलिक
4- आरक्षी अमित कुमार
5- महिला आरक्षी अनुराधा कुन्तल

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks