
निर्वाचन के संबंध में कन्ट्रोलरूम पर दर्ज कराएं शिकायत
एटा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत जनपद एटा में 19 अप्रैल सोमवार को प्रातः 07 बजे से सांय 06 बजे तक मतदान होना है। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मतदाताओं, प्रत्याशियों सहित जनसामान्य के लिए कन्ट्रोलरूम की स्थापना की गई। कन्ट्रोलरूम नम्बर 05742233312, 236400 अथवा 112 पर सूचना, शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।