योगी सरकार की अधिकारियों को चेतावनी, काम करने का ढंग सुधार लें वरना होगी कड़ी कार्रवाई

योगी सरकार की अधिकारियों को चेतावनी, काम करने का ढंग सुधार लें वरना होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वो अपनी कार्यशौली में सुधार ले आएं नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर में लगे समस्त अधिकारियों को अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने युद्धस्तर पर लखनऊ स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर को प्रभावी बनाने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है जनता को सरकार पर विश्वास है और उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर काफी कारगर सिद्ध हो सकता है।
उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी आला अधिकारियों को जनता की आवश्यकता की पूर्ति करने में जुट जाने के लिए कहा है। कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-11 के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमारी की रोकथाम के साथ ही जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इंटीग्रेटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर जनता के लिए उपयोगी है। सरकार का उद्देय जनता की सेवा के साथ उनकी समस्याओं का तत्काल निवारण है कि जिससे उनको राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकारी अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार ले आएं नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि संक्रमण प्रसार को न्यूनतम रखने की दृष्टि से यह अत्यन्त जरूरी है कि कंटेनमेंट जोन के प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाए।

स्वच्छता अभियान न केवल कोविड, बल्कि अन्य रोगों से लड़ने में बना बड़ा हथियार-
मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों से प्रदेश भर में स्वच्छता अभियान को और तेज करने को कहा है। सीएम ने कहा है कि स्वच्छता अभियान न केवल कोविड, बल्कि अन्य रोगों से लड़ने में एक बड़ा हथियार साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक अप्रैल से अगस्त तक का महीना कई तरह की संक्रामक बीमारियों के प्रसार का समय होता है। इसमें डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के मामले में अक्सर वृद्धि होती है। ऐसे में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन जरूरी है। कोविड के प्रसार को रोकने की दृष्टि से यह काफी उपयोगी सिद्ध होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks