शातिर चोर गिरफ्तार, एक साथी पूर्व में मय माल गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल

*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहे दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक साथी पूर्व में मय माल गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लुटेरों/चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चोरी की घटना में फरार चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना 1 :-* दिनांक 03.05.2020 को वादी श्री वीरपाल सिंह (इ.प्र.अ.) प्राथमिक विद्यालय भाऊपुरा थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 02.05.2020 को कुछ अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखा एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 194/2020 धारा 457, 380 भादंवि* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

*घटना 2 :-* दिनांक 03.05.2020 को वादी श्री परमानंद पुत्र विजयराम निवासी ग्राम भाऊपुरा थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 02.05.2020 की रात्रि में गांव के ही प्रहलाद, राहुल तथा आलोक ने वादी के घर में घुसकर पीतल और स्टील के बर्तन तथा 2000 रुपए नकदी चोरी कर ली, खटपट की आवाज सुनकर जब वादी ने रोशनी में देखा तो तीनों लोग मौके से सामान लेकर भाग गए। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 195/2020 धारा 380 भादंवि बनाम प्रहलाद, राहुल तथा आलोक* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी एवं अनावरण:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटनाओं के शीघ्र अनावरण तथा चोरी गई सम्पत्ति की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.05.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा घटना में वांछित एक अभियुक्त प्रहलाद को चोरी के एक सिलेंडर, पीतल तथा स्टील के बर्तन तथा 500 रुपए सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 14.05.2020 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में वांछित चल रहे अन्य दो अभियुक्तों को ग्राम केसरपुर के पास से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-*
1- राहुल पुत्र रामशरन उर्फ ननकू निवासी ग्राम भाऊपुरा थाना जैथरा एटा।
2- आलोक पुत्र रामशरन उर्फ ननकू निवासी ग्राम भाऊपुरा थाना जैथरा एटा।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल सिंह भाटी
2- उपनिरीक्षक जयपाल सिंह मलिक
3- आरक्षी विशाल सोलंकी
4- आरक्षी अनुज तोमर
5- आरक्षी चालक दीपक त्रिवेदी

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks