
आईएसआई को पहुंचा रहा था सेना की खुफिया जानकारी, पाक जासूस हरपाल सिंह गिरफ्तार
- हरपाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में हरपाल ने बताया कि वो पाकिस्तान के लाहौर में बैठे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के जसपाल को सेना की मूवमेंट भेजा करता था. लाहौर में बैठे जसपाल से हरपाल मैसेंजर ऐप के जरिये बातचीत करता था. जिसके बाद जसपाल ने उसे जासूसी के लिए मोटिवेट किया.