सरकार और नेताओं ने बढ़ाया कोरोना, शांता कुमार बाेले दौरे बंद करें मंत्री, कार्यालय में बैठकर करें काम

सरकार और नेताओं ने बढ़ाया कोरोना, शांता कुमार बाेले दौरे बंद करें मंत्री, कार्यालय में बैठकर करें काम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा है कि कोरोना के कहर से पूरा देश दहल रहा है। सबसे अधिक दुर्भाग्य की बात यह है कि इस बार कोरोना बढ़ने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी सरकार और नेताओं की है। जनता भी लापरवाही के लिए एक सीमा तक जिम्मेदार है। पिछले 15 दिन में बंगाल में कोरोना के रोगी पांच गुना बढ़े थे। चुनाव वाले राज्यों यह कहर बढ़ रहा है। शास्त्रों में कहा है ‘आपातकाले मर्यादा नासति’ इसका सीधा सा अर्थ है कि जब जिंदगी ही दांव पर लगी हो, तो सभी नियम मर्यादाएं तोड़ी जा सकती हैं
आज की परिस्थिति में कुंभ करने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं थी। हजारों लोग इकट्ठे नहा रहे हैं,  बिमारी बढ़ेगी। मंदिरों में भीड़ इकट्ठी होती रही और बिमारी बढ़ती रही।  भगवान तो हर जगह है, घर में भी है। यदि सब प्रकार के धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम बंद कर दिए गए होते, तो इस बिमारी से बहुत राहत मिलती। शांता कुमार ने कहा एक सीमा तक आर्थिक गतिविधियां जारी रहनी चाहिएं। इसके अतिरिक्त आज की परिस्थिति में सब प्रकार के धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होने चाहिएं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से विशेष आग्रह किया कि सभी नेताओं के दौरे बंद किए जाएं। मंत्री और नेता कार्यालय में बैठकर शायद अधिक काम कर सकते है। आवश्यकता होने पर वर्चुअल कार्यक्रम भी हो सकते हैं। यह बिमारी रुकने वाली नहीं है। सावधानी के नियमों का जनता द्वारा पालन करवाने के लिए सरकार को सख्ती शुरू करनी चाहिए। जुर्माना राशि बढ़ानी चाहिए। जीवन ही दांव पर लगा है। इसलिए इसके बचाने के लिए हर आवश्यक कदम तुरंत उठाया चाहिए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks