
#Etah….
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021
पंचायत चुनाव में मतदान हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
◾जिलाधिकारी ने विकासखण्ड कार्यालयों पर पहुंचकर मतपत्र पैकेटिंग का लिया जायजा
◾आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की गाड़ी को सीज कराकर कराई एफआईआर
◾अलीगंज के कैल्ठा मंे सैकड़ोे समर्थकों के साथ रैली निकालने पर प्रत्याशी के खिलाफ कराइ गई एफआईआर
जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने कहा कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
◾जनपद में 19 अप्रैल को ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव होना है।
◾पोलिंग पार्टियां एमएचएच डिग्री काॅलेज अवागढ़, मण्डी समिति जलेसर, राष्ट्रीय इण्टर काॅलेज निधौलीकलां, विकासखण्ड कार्यालय सकीट, द्रोपा देवी इण्टर काॅलेज मारहरा, विकासखण्ड कार्यालय शीतलपुर, टीडी पब्लिक स्कूल अलीगंज, विकासखण्ड कार्यालय जैथरा से अपने मतदेय स्थल हेतु रवाना होंगी।
◾जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से तैयार किए जा रहे मतपत्रों का विकासखण्ड कार्यालय, जैथरा, अलीगंज, अवागढ़, जलेसर, निधौलीकलां, सकीट पहुंचकर जायजा लिया।
◾अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि मतपत्रों की पैकेटिंग में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। तैनात कर्मचारियों द्वारा कोई लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
◾मतदान पार्टियां किसी भी प्रत्याशी का आश्रय न लें, यदि कहीं पर से भी कोई शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
◾डीएम ने कहा कि जनपद में 30 जिला पंचायत सदस्य, 757 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 575 ग्राम प्रधान, 7265 ग्राम पंचायत सदस्य हेतु 1089 मतदान केन्द्रों, 2024 बूथों पर 1214464 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे
इसके तहत 105 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील, 318 संवेदनशील, 483 अतिसंवेदनशील, 183 अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।
◾डीएम ने कहा कि प्रत्येक केन्द्र पर भारी संख्या में पुलिस बल रहेगा। चिन्हित बूथों पर वीडियो रिकार्डिंग के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
◾मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु 24 जोन एवं 210 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
◾डीएम ने कहा कि प्रत्याशियोें द्वारा मतदान के दिन अपने एजेंट अच्छी छवि के लोगों को बनाया जाए। जिन व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल है उनका वोट डाला जाएगा, फिर भी यदि किसी मतदाता पर संदेह है तो एजेंट द्वारा पीठासीन अधिकारी को सूचना दी जा सकती है।
◾प्रत्याशियों द्वारा अपने बस्ते 200 मीटर बूथ से दूरी पर लगाए जाएंगे।
◾आयोग द्वारा निर्धारित 17 पहचान विकल्प पत्रों मेें से कोई एक मतदान करने के दौरान साथ अवश्य ले जाएं, जिससे कि मतदान के दौरान मतदाताओं को कोई असुविधा न हो।