
#Etah….
आचार संहिता के उल्लंघन पर आठ मुकदमे दर्ज
◾थाना सकरौली पुलिस ने हैंडपंप बांटने का लिखा है मुकदमा
◾पिलुआ पुलिस ने महिला प्रधान प्रत्याशी सहित २० के खिलाफ लिखी रिपोर्ट
◾थाना सकरौली क्षेत्र के गांव भोजपुर में प्रत्याशी समर्थक लकी निवासी नगला भिखारी सहित दो लोगों पर मतदाताओं को लुभाने के लिए हैंडपंप बांटने का आरोप है। पुलिस ने इनके अलावा आठ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
◾थाना निधौली कलां पुलिस ने अभय सिंह निवासी नगला बंदी सहित १०० अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा लिखा है। वहीं कमल सिंह निवासी नगला बंदी सहित १५० अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
◾थाना पिलुआ पुलिस ने गांव नगला इमलिया निवासी प्रधान प्रत्याशी मीरा देवी सहित २० अज्ञात, गांव भोजपुर निवासी प्रताप सिंह सहित ६० अज्ञात, गांव भोजपुर के ही निवासी रवेंद्र उर्फ पप्पू सहित १५ अज्ञात और गांव भदुआ निवासी रूबी यादव पत्नी सुशील सहित २० के खिलाफ आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमे लिखे गए हैं।
◾थाना जैथरा के गांव नगला दयाल निवासी अवधेश कुमार ने गांव के ही रिषीनाथ सहित तीन के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरार दरवाजे के सामने खड़े होकर गाली गलौज करने और धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।