फर्जी वोटिंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

*#Etah….* *फर्जी वोटिंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस* *◾पुलिस अधीक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में लगे समस्त पुलिस बल को पुलिस लाइंस के मैदान पर दिशा निर्देश दिए* ◾एसएसपी उदयशंकर सिंह ने ने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में क्लस्टर मोबाइल पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहेंगी। ◾सेक्टर पुलिस अधिकारी/सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी/ मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ◾पंचायत चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के बाहर से पुलिस अधिकारियों, पुलिस बल व पीएसी की ड्यूटियां लगाई गई हैं। साथ ही थाना मोबाइल, थाना रिजर्व मोबाइल, थाना अतिरिक्त मोबाइल तथा क्यूआरटी का गठन किया गया है। जो मतदान के दिन अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। ◾पहचान पत्र साथ रखने व साफ-सुथरी वर्दी पहनने तथा किसी भी राजनीतिक दल/प्रत्याशी पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करने व समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए। ◾किसी भी मतदाता को प्रत्याशी का नाम या चुनाव चिह्न लिखे कपड़ो को पहनकर अंदर न जाने के निर्देश दिए। ◾चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks