कोरोना वैक्सीन से चली गई पति की आंखों की रोशनी! शिकायत लेकर पहुंची पत्नी से बोलीं डीएम, नाटक कर रही हो

यूपी (बदायूं) : कोरोना वैक्सीन से चली गई पति की आंखों की रोशनी! शिकायत लेकर पहुंची पत्नी से बोलीं डीएम, नाटक कर रही हो

कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद बिसौली के लेखपाल की आंखों की रोशनी चली गई। जिसकी शिकायत करने के लिए लेखपाल की पत्नी दर-दर भटकी रही है। लेखपाल की पत्नी डीएम के पास पहुंची तो डीएम ने उसको नाटक करार दे दिया। शनिवार को कलक्ट्रेट गेट पर लेखपाल बिसौली ऐश्वर्या शर्मा के साथी उनकी पत्नी प्रतिभा मिश्रा धरना पर बैठ गईं हैं। धरना पर वह तब बैठी जब महिला की दिन चक्कर लगाने के बाद डीएम दीपा रंजन से मुलाकात हुई। बीते दिन लेखपाल की पत्नी को बिसौली एसडीएम महिपाल सिंह ने मिलकर समस्या सुनी थी। डीएम को बताया था, डीएम ने आश्वासन दिया था कि शनिवार को दस बजे महिला उनसे मिल लें। महिला ने लेखपाल पति के साथ कार्यालय जाकर डीएम दीपा रंजन से मिली और लेखपाल ऐश्वर्या शर्मा के हालात दिखाये।

बताया कि लेखपाल ऐश्वर्या शर्मा को बिसौली में 12 फरवरी को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी। जिसके बाद लेखपाल की हालत खराब हुई, जिला एवं बरेली में दिखाया तब तक लेखपाल की आंखों से मवाद आने लगा। जिसके बाद अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले गईं, वहां से दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। आरोप है दिल्ली एम्स मे पुतली बदलने के बाद रिपोर्ट पर प्रश्नचिन्ह लगाया कि कोरोना वेक्सीन लगाने से शायद आखों की रोशनी चली गई है इसलिए रोशनी नहीं आ पाएगी। यह समस्या सुनाकर लेखपाल की पत्नी ने डीएम से सहयोग मांगा तो डीएम ने साफ कह दिया शासन को पत्र लिख दिया है, पहला मामला है इसलिए जो शासन से आदेश आएगा वैसा ही होगा।

आरोप है कि लेखपाल की पत्नी से कहा, यह नाटक मत करो, जिस पर लेखपाल की पत्नी नाराज हो गयीं और कलेक्ट्रेट में हीं हड़ताल पर बैठ गईं। कहा डीएम समस्या को नाटक कह रही हैं, कहा मेरा व पति का जीवन उजड़ गया है जिंदगी में अंधेरा आ गया है। हालत भी ठीक नहीं है। कहा लेखपाल की मौत होती है तो इसकी जिम्मेदार डीएम होंगी। अंतिम सांस तक हड़ताल पर रहेंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks