
जिला अस्पताल में ऑन लाइन वर्चुअल ओपीडी सेवा प्रारम्भ
एटा ! कोविड-19 को द्रष्टिगत रखते हुए जिला अस्पताल में मरीजो के उपचार हेतु ऑन लाइन वर्चुअल ओपीडी सेवा को प्रारम्भ कर दिया गया है ! जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश कुमार अग्रवाल व वरिष्ठ परामर्शदाता डा. मदनलाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा आकस्मिक स्थिति में रात्रि 9 बजे तक नेत्र रोग संबंधी उपचार के लिए डा. प्रदीप कुमार के मोबाइल नम्बर 9634489488 एवं बाल रोग से सम्बन्धित उपचार के लिए डा. बी. सागर के मोबाइल नम्बर 9760846253 व डा. अनन्त व्यास के मोबाइल नम्बर 9761889900 तथा फिजीशियन संबंधी उपचार के लिए डा. एस. चन्द्रा के मोबाइल नम्बर 9412371044 व डा. चेतन्य प्रताप सिंह चौहान के मोबाइल नम्बर 9319950757 के अलावा हड्डी रोगों से सम्बन्धित उपचार के लिए डा. आर.एन.जिन्दल के मोबाइल नम्बर 9411231631 व डा. मुकेश परमार के मोबाइल नम्बर 9650357120 पर सम्पर्क स्थापित कर सेवाऐं ले सकते हैं ! रिपोर्ट – राकेश कश्यप ब्यूरो चीफ दैनिक स्वराज्य टाइम्स एटा