प्रतापगढ़ में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की मौत के बाद स्थगति नही होगा मतदान

पंचायत चुनाव: प्रतापगढ़ में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की मौत के बाद स्थगति नही होगा मतदान।

मंगरौरा द्वितीय से सल्हीपुर निवासी एक प्रत्याशी की हुई थी आज मौत।

डी एम डॉ नितिन बंसल का बयान–“जिले में मतदान के साथ ही होगा उक्त पद के लिए मतदान।”

सोशल मीडिया पर अनाधिकृत तौर से वोटिंग स्थगित होने की कुछ टुटपुँजिये पोस्ट कर रहे थे भ्रामक सूचना।

प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत।

दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा का सवाल बना पंचायत चुनाव।

मंगरौरा द्वितीय जिला पंचायत सदस्य पद के लिए इलाके के बड़े व्यवसायी स्व बच्चा साहू की पुत्रबधू ममता जायसवाल मांग रहीं वोट।

मदाफरपुर बाजार निवासी व व्यवसायी शैलेन्द्र जायसवाल की पत्नी ममता जायसवाल ने
अतसरण्ड समेत अन्य गांवों में नवरात्र ब्रत का पालन करते हुए नंगे पैर घूमकर मांगा वोट।

डोर टू डोर व्यवसायी घराने की प्रतिष्ठा बचाने को ममता ने मांगा वोट।

मदाफरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के दावेदार ने झोंकी ताकत।

इलाके के युवा समाजसेवी व सोना इलेक्ट्रॉनिक के मालिक धर्मेन्द्र उपाध्याय ने गांव के विकास और प्रतिष्ठा बचाने के लिए मांगा वोट।

गांव के कई पूर्व जनप्रतिनिधि भी धर्मेन्द्र के साथ खुलकर मांग रहे प्रचार के आखिरी दिन वोट।

युवाओं के साथ ही हर वर्ग में लोकप्रिय धर्मेन्द्र ने मदाफरपुर का सम्मान बचाने को मांगा वोट।

मदाफरपुर के बड़े व्यवसायी के शोषण से ग्रामपंचायत को मुक्त कराकर सम्मान बहाल कर पिछड़ापन दूर करने का धर्मेन्द्र ने किया वादा।

मंगरौरा तृतीय जिला पंचायत सदस्य पद पर घमासान।

गत चुनाव में मामूली अंतर से अपनी हार का बदला लेने को दिग्गज नेता इंद्रदेव तिवारी ने प्रचार किया तेज।

नये नारों के साथ इलाके की प्रतिष्ठा बचाने के लिये मांगा वोट।

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के धुर विरोधी माने जाने वाले व जिले के नेता इंद्रदेव तिवारी विकास और इलाके के सम्मान को बता रहे चुनावी मुद्दा।

मंगरौरा तृतीय से उम्मीदवार रब्बानी ने भी झोका आखिरी प्रचार में ताकत।

मंगरौरा से लेकर कुंडा तक चढ़ा चुनावी पारा !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks