
एटा – सकीट पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना सकीट पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त सुभाष पुत्र किशोरीलाल निवासी कुल्लाहवीवपुर थाना सकीट जनपद एटा को 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण –
18 क्वार्टर अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह
2.हे0का0 443 हरिओम
- कां0 1393 रामअवतार