जिले में कोरोना बेकाबू, एक की मौत व 175 पॉजिटिव

जिले में कोरोना बेकाबू, एक की मौत व 175 पॉजिटिव
एटा – जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को अर्बन पीएचसी पर एंटीजन रैपिड किट से गुरुवार को कोरोना संक्रमित निकली वर्मानगर निवासी 30 वर्षीय युवती की जेल रोड स्थित अपंजीकृत क्लीनिक पर मध्यरात्रि मौत हो गई। इसके अलावा जिले में 175 कोरोना पॉजिटिव और मिले हैं। इससे जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच हुआ है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों को होम क्वारंटीन करने में जुटा रहा। उसके बाद भी होम आइसोलेट के लिए कोरोना पॉजिटिव निकले लोग सीएमओ कार्यालय में फोन करते रहे। शुक्रवार को जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3129 हो गयी हैं।

वर्मानगर निवासी 30 वर्षीय युवती गुरुवार को एंटीजन रैपिट किट से अर्वन पीएचसी पर कोरोना जांच हुई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकली। उसके बाद शाम को उसको बुखार आ गया। बुखार आने पर परिवारीजन उसको जेल रोड स्थित एक अपंजीकृत क्लीनिक में ले गए। जहां पर प्रियंका ने मध्यरात्रि में उपचार के दौरान अपंजीकृत क्लीनिक पर दम तोड़ दिया। संक्रमित महिला की क्लीनिक पर मौत होने के बाद परिवारीजन उसके शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम गृह पर लेकर पहुंचे। जहां एक-डेढ़ घंटे अपंजीकृत क्लीनिक संचालक और परिवारीजनों के मध्य समझौता होता रहा। बाद में समझौता होने पर परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव साथ ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सीएमओ डा. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे तक पॉर्टल पर आए कोरोना संक्रमितों की सूची में 175 लोग संक्रमित हो गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks