मुद्दा: अच्छी शिक्षा की कमी रोक रही तरक्की की राह

मुद्दा: अच्छी शिक्षा की कमी रोक रही तरक्की की राह
एटा- एटा और फर्रुखाबाद जिला मुख्यालयों से काफी दूरी पर बसा जैथरा ब्लॉक क्षेत्र शिक्षा और रोजगार के मामले में कंगाल है। क्षेत्र में अच्छी और तकनीकी शिक्षा का अभाव सबसे बड़ी समस्या है। जबकि एटा और फर्रुखाबाद की दूरी वहां से शिक्षा प्राप्त करने में बाधक बनती है। ऐसे में युवाओं के लिए तरक्की की राहें रुक जाती हैं।
माध्यमिक शिक्षा के बाद युवा पीढ़ी के लिए संकट की स्थिति बन जाती है। अच्छे शिक्षण संस्थानों की तलाश एटा या फर्रुखाबाद ले जाती है। यहां से फर्रुखाबाद 60 से अधिक और एटा मुख्यालय करीब 50 किमी दूर है। जिसके चलते तमाम युवा वहां नहीं पहुंच पाते। यूं तो क्षेत्र में भी उच्च शिक्षण संस्थान हैं, लेकिन अधिकांश युवा बाहर के संस्थानों में पढ़ना चाहते हैं या तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं। शिक्षा के अलावा दूसरी पीड़ा क्षेत्र में बेरोजगारी को लेकर है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks