भाजपा में विद्रोह, तीन पदाधिकारी पार्टी से निष्कासित

भाजपा में विद्रोह, तीन पदाधिकारी पार्टी से निष्कासित
एटा। भाजपा में आखिरकार विद्रोह हो ही गया। टिकट बंटवारे से नाराज कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है। जिलाध्यक्ष ने हाईकमान के निर्देश पर तीन पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद से ही विद्रोह की सुगबुगाहट आरंभ हो गई थी। अंदरखाने पार्टी ने पहले तो इनको मनाने का प्रयास किया। इसके बाद इन्हें पार्टी से निष्कासन की चेतावनी भी दी, पर यह टस से मस नहीं हुए। इनका तर्क था कि वह लंबे समय से जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में पार्टी ने उनकी भावनाओं और सम्मान का ख्याल नहीं रखा।

देर शाम पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने विज्ञप्ति जारी कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजीनकांत माहेश्वरी के आदेश पर निधौलीकला के मंडल अध्यक्ष नीरज गोस्वामी, मंडल महामंत्री मंजू वर्मा और मिरहची मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह बंटी राजपूत को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks