मई-जून तक कोवैक्सीन का उत्पादन दोगुना करेगी सरकार, हाफकिन के साथ 2 और कंपनियों को जिम्मेदारी

मई-जून तक कोवैक्सीन का उत्पादन दोगुना करेगी सरकार, हाफकिन के साथ 2 और कंपनियों को जिम्मेदारी

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने आज कहा कि आत्मनिर्भर भारत 3.0 मिशन कोविड सुरक्षा प्रोग्राम के तहत स्वदेशी वैक्सीन के उत्पादन और विकास को तेजी से बढ़ाया जाएगा. सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की 3 कंपनियों को जिम्मेदारी दी है, साथ ही भारत बायोटेक की वैक्सीन उत्पादन क्षमता को भी बढ़ाया गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की 3 कंपनियों की बात करें तो मुंबई स्थित हाफकिन बायोफॉर्मास्यूटिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स लिमिटेड और भारत इम्युनोलॉजिकल्स और बायोलॉजिकल्स लिमिटेड को वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है.

सरकार की ओर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि योजना के मुताबिक हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक लिमिटेड के साथ अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की वैक्सीन उत्पादन क्षमता को भी अपग्रेड किया जा रहा है. साथ ही आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध कराई जा रही है. भारत बायोटेक के बेंगलुरु स्थित नए केंद्र के लिए सरकार ने 65 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. बेंगलुरु स्थित भारत बायोटेक के नए केंद्र को शुरू करने का मकसद वैक्सीन उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks