एटा जिले में फिर मिले 174 संक्रमित मरीज, एक मरीज की मौत

एटा जिले में फिर मिले 174 संक्रमित मरीज, एक मरीज की मौत

एटा। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। आज कोरोना ने हाहाकार मचा दिया। पहली बार एक दिन में 174 नए मामले आए हैं। एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3144 हो गया है। इनमें 2556 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं जिले में 33 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
शहर के मोहल्ला वर्मा नगर निवासी 25 वर्षीय महिला को बुखार आया गुरुवार को परिजन उसे सिविल लाइन मोहल्ले में एक क्लीनिक पर इलाज के लिए लेकर पहुंचे। यहां उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने चिकित्सक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया और कोतवाली में तहरीर देकर शव पोस्टमार्टम के लिए ले गए। वहीं महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस पर महिला का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आज सीएमओ कार्यालय के एक चिकित्सक सहित 174 लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने कहा कि जिले में जो भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, स्वास्थ्य विभाग उन्हें होम आइसोलेट कर रहा है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks