कोविड-19 के 115 नए मरीज आए सामने, यूपी में 3729 पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा

 

प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 115 नए मरीज़ मिले हैं। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल 3729 पॉजिटिव केस हो गए हैं। बुधवार तक 1902 मरीज़ ठीक होकर वापस चले गए हैं जबकि एक्टिव केस केवल 1740 रह गए हैं। यह जानकारी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के साथ बुधवार को एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी।

श्री प्रसाद ने बताया कि पहले 1000-2000 नमूनों की प्रतिदिन जांच होती थी। आज की तारीख में 5405 नमूनों की प्रतिदिन जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 268 पूल टेस्ट किए गए, जिनमें से 22 पॉजिटिव पाए गए। उन सभी 22 पॉजिटिव पूलों को अलग-अलग कर उनकी जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सर्विलांस टीमों के घर-घर जाने का काम काफी तेज़ी से चल रहा है। अब तक 71916 टीमें 2 करोड़ 96 लाख से ज़्यादा लोगों की जांच कर चुकी हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिकों के मामले में प्रोटोकॉल का बड़ी सख्ती से पालन किया जा रहा है।

जिन श्रमिकों में कोई लक्षण नहीं हैं, उन्हें 21 दिन के होम क्वारेंटीन में भेजा जा रहा है। जिन श्रमिकों में लक्षण पाए जाते हैं, उनकी जांच कर केस पॉजिटिव पाए जाने पर 7 दिन के लिए अस्पताल के आइसोलेशन बेड पर भर्ती किया जाता है। सात दिन के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही 14 दिन के होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाता है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks