इम्यूनिटी कमजोर करने वाली इन चीजों से तुरंत दूरी बनाए।

इम्यूनिटी कमजोर करने वाली इन चीजों से तुरंत दूरी बनाए।

देश में एक बार फिर कोरोना के आकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे है। कोविड की दूसरी लहर पहले से बहुत अधिकत खतरनाक है। ऐसे में जरूरी हैं कि खुद का अब अधिक ध्यान रखा जाए। इसके लिए आप अपनी इम्यूनिटी का पूरा ध्यान रखें। कई रिसर्च के अनुसार यह बात सामने आ चुकी है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कोरोना का सबसे अधिक खतरा है।

इम्यूनिटी का कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण आपका खानपान है। ऐसे में जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिनका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है।

स्मोकिंग
अगर आप स्मोकिंग या फिर एल्कोहाल का सेवन करते हैं तो कोशिश करके इससे दूरी बना लें। इससे इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ कई अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

फास्ट फूड
अगर आपको सेहतमंद रहना है तो फास्ट फूड को छोड़कर हेल्दी खाना की ओर रूख करना होगा। फास्ट फूड में शुगर, सोडियम, सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होने के साथ फाइबर न के बराबर होता है। जिससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती हैं।

सोड़ा
सोड़ा में अधिक मात्रा में शुगर और कैलोरी पाई जाती है। इसमें कोई भी न्यूट्रियंस नहीं होते है। जिसके कारण इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ तेजी से वजन बढ़ सकता है। इसके बदले आप अनार का जूस पी सकते हैं इसमें किसी भी तरह की शुगर नहीं होती है और यह हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

आइसक्रीम
क्रीमी, मीठी और स्वादिष्ट लगने वाली आइसक्रीम में अधिक मात्रा में सैचुरेटेड फैट और शुगर पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है। इसलिए आइसक्रीम का ज्यादा सेवन न करे। इसके बदले आप नट्स, बेरीज या फिर शहद का सेवन कर सकते है।

सोडियम वाला खाना
सोडियम वाला खाना जैसे फ्रोजन मीट, कैंज सूप, सब्जी, चीज़ पिज्जा, स्नैक्स आदि हो सकते है। अगर आप हाई सोडियम फूड का सेवन करेंगे तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ेगा। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ेगा।

चिप्स
आलू या फिर अन्य तरह के स्नैक्स जिसमें अधिक नमक और फ्राई होते हैं वह भी आरकी इम्यून सिस्टम पर बुरा असर डालते हैं। इनमें बहुत ही कम मात्रा में न्यूट्रियंस पाए जाते है। इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसके बदले आप न्यूट्रियंस से भरपूर मैश केला, गेंहू के आटा, ब्लैक बीन्स, खजूर आदि का सेवन कर सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks