
आगरा में उपद्रवियों का आतंक
पुलिस सिस्टम फेल, लूटीं मतपेटिकाएं, मारपीट हमले की घटी रही घटनाएं
आगरा । उपद्रवियों का आतंक आगरा में कुछ इस कदर रहा कि पुलिस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया । नतीजा मारपीट पथराव फायरिंग के साथ मतपेटिकाएं लूटने की खबरों ने शोशल मीडिया को सुर्ख कर दिया । सूत्रों और शोशल मीडिया के माध्यम से मिली खबरों पर गौर करें तो उपद्रवियों द्वारा फतेहाबाद के रिहावली में मतपेटी लूटने की घटना को अंजाम दिया, इतना ही नहीं शमसाबाद के लहर पट्टी में पोलिंग पार्टी पर हमला किया गया । जगनेर के चंसोला में भी मतपेटी लूटने की खबर से सनसनी फैली रही । इसके अलाबा थाना कागारौल के नारोल गांव में वृद्ध हरिसिंह पर जानलेवा हमला बोला गया और पथराव किया गया । खबर के अनुसार फायरिंग की घटना भी घटित हुई लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना को नकार दिया । बरहाल एक के बाद एक घटी इन घटनाओं से जहां आगरा में उपद्रवियों के आतंक रहा वहीं सुस्त पुलिस सिस्टम की पोल भी रह रह कर खुलती रही ।