
पुलिस ने फाड़े प्रत्याशियों के पोस्टर
एटा । निर्वाचन आयोग के निर्देशों के विपरीत जगह जगह दीवारों पर प्रत्याशियों के लगाये गये प्रचार हेतु पोस्टरों को पुलिस ने फाड़ना शुरू कर दिया । इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को बैठक कर कोरोना बचाव में सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुये निर्भीक होकर निश्वार्थ मतदान करने की अपील की ।