इलेक्शन को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रतिबद्ध

एटा – जैथरा थाना परिसर में आज डीएम व एसएसपी एवम एडीएम और एसडीएम सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र से आए प्रधान प्रत्याशी व वीडीसी प्रत्याशी को एसएसपी ने बताया हम इलेक्शन को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भी व्यक्ति इसमें अड़चन डालेगा अपनी खैर नहीं समझे ।उन्होंने अपने सम्बोधन में प्रत्याशियों से भी प्रश्नोत्तर किए ,कहा बिना झिझक अपनी परेशानियो को हमें बताए जिससे हम आप को समय रहते मदद दे सकें । जिलाधिकारी विभा चहल ने सभी उम्मीदवारों को आश्वासन दिया न किसी के साथ गलत होगा और न गलत करने बाला किसी भी सूरत में बचेगा , गलत करने वाला ऐसे कानूनी झमेले में फँसेगा जो दशकों तक उसी दलदल में फंसकर रह जाएगा ।प्रधानी तो आती जाती रहेगी ,मगर अराजक तत्वों की इस बार खैर नहीं । और अंत में उन्होंने कहा हमें राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए बाध्य होंगे ,चाहे व्यक्ति कितनी भी ऊची पहुंच रखता हो बच नही पाएगा । इसलिए शान्ति पूर्ण मतदान का आवाहन किया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks