
बस्ती में लगेगा नाईट कर्फ्यू।
कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमित केस के मद्देनजर लगेगा नाईट कर्फ्यू।
डीएम सौम्या अग्रवाल ने दी नाईट कर्फ्यू लगाने की जानकारी।
14 अप्रैल की रात 12:00 बजे तक 106 केस जिले में आए थे कोरोना के।
सावधानी के तौर पर सुरक्षात्मक दृष्टि से नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक रहेगा।
इस दौरान सभी दुकानें प्रतिष्ठान बंद रहेंगे तथा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यक्तियों के आने-जाने पर रहेगी रोक।
जिले में बढ़ते हुए संक्रमित केसेज को देखते हुए आज से मुंडेरवा सीएचसी को एल-1 कोविड-19 अस्पताल के रूप में संचालन पुनः शुरू किया जा रहा: डीएम सौम्या
सदर एवं हरैया तहसील में 02-02 तथा भानपुर एवं रुधौली तहसील में 01-01 एल-1 अस्पताल शुरू किया जाएगा: डीएम सौम्या
सभी एल-1 हॉस्पिटल सीएचसी या पीएचसी पर संचालित किए जाएंगे: डीएम
इसकी तैयारी करने के लिए सीएमओ तथा एमओआईसी को निर्देशित कर दिया गया है: डीएम सौम्या
जिले के सभी सीएचसी पर 30 बेड का ऑक्सीजन युक्त वार्ड स्थापित है: डीएम
यहां पर मरीजों को भर्ती करके उनका समुचित इलाज करने की पूरी सुविधाएं हैं: डीएम सौम्या
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों जिनके पास थर्मामीटर या पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध नहीं है: सौम्या अग्रवाल
विभागीय अधिकारीको 10 बेड का अलग वार्ड बनाकर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाएं: डीएम
मरीजों के निशुल्क भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था कराएं: डीएम
संबंधित एसडीएम तथा बीडीओ को भी निर्देशित किया है कि वे एल-1 हॉस्पिटल की व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं: डीएम