सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा युवक को भारी, अवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज

एटा ~ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा युवक को भारी, अवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को भेजा जेल कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 14.04.2021 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा वादी श्री शुभम सिंह पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह निवासी मोहल्ला विवेकपुरी कस्बा अवागढ़ एटा उत्तर प्रदेश द्वारा थाना अवागढ़ पर यह सूचना दी गई की अवागढ़ क्षेत्र के गांव खेरिया ताज निवासी समीम मलिक पुत्र नौशाद अली ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के फोटो को खुद के फोन से एडिट करके असम्मान और आपत्तिजनक स्थिति मृत्यु दर्शाते हुए फोटो को अपनी फेसबुक आईडी पर अपलोड किया है। इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर मुअसं- 104/21 धारा 504, 506, 505(2) भादवि व सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 अवागढ़ एटा पंजीकृत कर आरोपी युवक समीम मलिक पुत्र नौशाद अली निवासी गांव खेरिया ताज थाना अवागढ़ को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks