
Lucknow update…
कण्ट्रोल रूम में आज कुल 1171 शिकायतें आयी
सर्वाधिक शिकायतें कोवीड-19 से सम्बंधित
नगर आयुक्त ने किया कंट्रोल रूम का निरिक्षण
नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी द्वारा गोमती नगर स्थित लखनऊ वन कंट्रोल रूम का निरिक्षण किया गया एवं कार्यों की जानकारी ली गई। कण्ट्रोल रूम में आज कुल 1171 शिकायतेंआयी जिसमे सर्वाधिक कोवीड-19 से सम्बंधित थी। शिकायतों में मुख्यतः कोवीड-19 की जाँच,दवाएवं एम्बुलेंस की उपलब्धता से सम्बंधित थी। इन शिकायतों को कोविड से संबंधित अन्यत्र कंट्रोल रूम में भेज दिया गया। लगभग 250 से अधिक शिकायते सैनीटाइजेशन से संबंधित थी जिसे 3 एंटी स्मॉग मशीनो, लगभग 60 ट्रैक्टर माउंट टैंकरो तथा हैण्ड मशीनों के द्वारा पूर्ण करा दिया गया। साफ-सफाई से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण भी आज ही कर दिया गया। आने वाली समस्याओं निस्तारण के लिए नगर निगम कंट्रोल रूम उसी दिवस में ही करने के लिए प्रतिबद्ध रहता है ।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी द्वारा मौके पर उपस्थित अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को कंट्रोल रूम का नोडल तथा सहायक नगर आयुक्त विद्यासागर यादव को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया तथा एक-एक शिकायत की मॉनीटरिंग से लेकर निस्तारण तक की जिम्मेदारी तय की गयी।
अवगत कराया गया है कि लखनऊवासी साफ-सफाई एवं कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग एवं सैनीटाइजेशन की सहायता प्राप्त करने के लिए नगर निगम लखनऊ के लखनऊ वन एप अथवा दूरभाष नंबर 6389300137/138/139 के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते है।
यह भी अवगत कराया जाता है की कोवीड -19 की जाँच, हॉस्पिटल एवं एम्बुलेंस सहायता प्राप्त करने जिला प्रशाशन द्वारा स्थापित इंटीग्रेटेड कोवीड कमांड एंड कण्ट्रोल रूम लखनऊ के दूरभाष नंबर 8009136181 (प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक ) ,7007111277 (अपरान्ह २ बजे से रात्रि 8 बजे तक), 9628237730 (रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक) संपर्क करें।