
बाबा साहेब की 130 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
जिलाधिकारी ने भी किया बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण
कासगंज।आज यहाँ सहावर गेट मौहल्ला भीमनगर से डा भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा, बैन्ड बाजे के साथ निकाली गई जिसमें सामाजिक जागरुकता, तथा बाबाबाबा साहब के जीवन से संबंधित झांकियों को प्रदर्शित किया गया!
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व अपर जिलाधिकारी ऐ के श्रीवास्तव ने भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये, जिलाधिकारी ने कहा कलैक्टरेट सभागार में बाबा साहेब के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर विभिन्न विभागों, अनुभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा भी डा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये!