
दूसरी डोज लगवाने के बाद भी निकले कोरोना पॉजिटिव
एटा। जिले में कोरोना का टीका लगने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। रामलीला मैदान की एक महिला को पहला टीका लग चुका है उसके बाद भी जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकली। वहीं एक स्वास्थ्यकर्मी महिला को दोनों डोज लग गईं। इसके बाद वह भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली।
जिले में दो माह से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। उसके बाद भी अप्रैल माह में संक्रमण जिले में दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। जहां तक कि टीका लगवा चुके लोग भी कोरोना का शिकार हो रहे हैं। दो तीन दिन पूर्व जिला महिला अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी थीं इसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव हो गई। वहीं शहर के रामलीला मैदान निवासी एक महिला अस्पताल में दवा के लिए पहुंची। महिला से कोरोना की जांच कराने की बात कही गई, महिला ने बताया उसके एक वैक्सीन की डोज लग चुकी है, लेकिन अस्पताल में उसकी एंटीजन किट से जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली। भारत में कोरोना वायरस इतनी तेजी के साथ फैल रहा है, जिसका इलाज सिर्फ और सिर्फ एहतियात रखना व अपने आपको मास्क एवम् सैनेटाइजेशन का नियमित प्रयोग करना है।