बाबा साहब के मेले में कोविड नियमों पर आस्था पडी भारी, कोरोना से बेखौफ होकर दो गज की दूरी भूलकर बिना मास्क के ही दिखे श्रद्धालु

एटा ! कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर और जिले में प्रतिदिन दर्जनों की मात्रा में सक्रंमण से ग्रसित हो रहे लोगों से बेखौफ एटा के लोगों का आस्था पर प्रभाव आज बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के मेले में इतना जबर्दस्त तरीके से देखने को मिला जिसकी कोरोना महामारी के चलते कतई उम्मीद नहीं की जा सकती थी ! आज शहर के मुख्य मार्गो पर स्थानीय पुलिस की सुरक्षा में निकाले गए बाबा साहब के जंयती मेले में बच्चों, बुजुर्गो, युवाओं व महिलाओं के उमडे जनसमूह में कोविड-19 की गाइड लाइन की धज्जियां खुलेआम बिखरती हुई नजर आयीं! हांलाकि बाबा साहब की जंयती के इस कार्यक्रम में काफी शिक्षित एवं गणमान्य लोग व राजनैतिक नेताओं की भी भागीदारी बड चढकर देखी गई ! जंयती मेले में नब्बे प्रतिशत श्रद्धालु जहां दो गज की दूरी भूलकर बिना मास्क लगाये बेन्ड बालों के सामने डांस आदि करने में मशगूल दिखे तो दस प्रतिशत लोग ही कोविड-19 की गाइड लाइन का अक्षरशः पालन करते दिखायी दिऐ ! जिससे महसूस हुआ कि आस्था पर इस खतरनाक कोरोना महामारी का कोई असर नही है ! लेकिन इस कोरोना महामारी के जिले में बढते प्रभाव का असर जिला प्रशासन पर जरूर दिखायी दिया जो कलेक्टर साहिबा ने रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू के आदेश लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए जारी कर दिऐ !