मतदाताओं को लुभाने के लिए लड्डू व पर्चे आदि बांटे जा रहे


जनपद एटा कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 14.04.2021 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम बारथर पंचायत के मजरा नगला केवल में प्रधान पद की उम्मीदवार श्रीमती सुमन पत्नी वीरेश निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात एटा के जेठ ओमप्रकाश पुत्र रामलाल निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा ग्राम नगला केवल में मतदाताओं को लुभाने के लिए लड्डू व पर्चे आदि बांटे जा रहे थे, जिसका वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया, संज्ञान में आने पर जांच से घटना सत्य पाई गई है। मौके से बांटे गए 16 पैकेट लड्डू एवं पर्चे बरामद किए गए हैं। प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध मुअसं- 145/2021 धारा 171(ई) पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks