वाहन अधिग्रहण कराने में आनाकानी करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध परिवहन विभाग हुआ सख्त
कई वाहन स्वामियों के साथ ही जिले के दो स्कूल प्रबंधकों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

परिवहन विभाग ने आनाकानी करने वाहन स्वामियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के अलावा वाहनों की फिटनेस,बीमा, परमिट सहित तमाम कागजात जांच की कई बात कमी मिलने पर होगी सख्त कार्यवाही
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर वाहन अधिग्रहण कराने में आनाकानी करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध प्रशासन अब सख्त कार्यवाही करने का मुड़ बना चुका है। बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा जनपद के कई वाहन स्वामियों के साथ ही जनपद के दो स्कूल प्रबंधकों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी विभा चहल के आदेशानुसार
वाहन स्वामियों को 16 अप्रैल 2021 समय प्रातः 10 बजे तक कृषि मंडी समिति में
वाहन अधिग्रहण आदेश तामील कराया जा चुका है तथा जिन वाहन स्वामियों को आदेश नहीं मिला उनको भी वाहन अधिग्रहण की सूचना दी गई जिसके बावजूद भी कई वाहन स्वामी वाहन अधिग्रहण कराने में आनाकानी कर रहे हैं।
परिवहन विभाग द्वारा 14 अप्रैल को वाहन स्वामियों को वाहन अधिग्रहण कराने के विषय में फोन कर सूचित किया गया जिसमें कई वाहन स्वामियों के अलावा जनपद के दो स्कूल प्रबंधन ने जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार करते हुए वाहन अधिग्रहण कराने में आनाकानी की जिसके बाद परिवहन विभाग द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल ऐसे वाहन स्वामियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही सख्त कार्यवाही करने को निर्देशित किया है।
जिले में पंजीकृत समस्त भारी व्यवसायिक वाहन (बस/मिनी बस/स्कूल बस एवं ट्रक जिनकी भार क्षमता 25 टन तक) तथा हल्के वाहन व्यवसायिक/ राजकीय/अनुबंधित/ प्राईवेट( मैक्सी/टैक्सी/कार/जीप आदि)जिनकी सीट क्षमता 06 सीट या अधिक है ऐसे वाहनों को जिलाधिकारी के आदेशानुसार तय समय तिथि तक वाहन अधिग्रहण कराने हैैंं।