जुए के फडों पर बोला था धावा: लाखों की नगदी दर्शाई हजारों में.!!

!!.बुंदेलखंड में पुलिस का बालू उत्खनन और जुआ फड़ो से वसूली का खेल: चंदला थाना प्रभारी प्रथा दुबे की बड़ी कार्यवाही पर उठ रहे सवालिया निशान थाना अंतर्गत चल रहे दो जुए के फडों पर बोला था धावा: लाखों की नगदी दर्शाई हजारों में.!!
बुंदेलखंड में बालू उत्खनन और जुआ फड़ो से वसूली का खेल थाना चंदला का चल रहा है l लगातार जुए के फड़ संचालित होने की सूचनाएं थाना प्रभारी चंदला प्रथा दुबे को खबरों के माध्यम से मिली थी आज थाना प्रभारी प्रथा दुबे ने तकरीबन शाम 5:00 से 6:00 के बीच ग्राम सिमरिया थाना चंदला अंतर्गत चल रहे जुए के फड़ से 9 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा जिनके पास से 11180 रुपए नगद दर्शाए गए सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एक दाव पचाश हजार तक था वहीं छत्तेकुआं थाना चंदला में चल रहे जुए के पेड़ से ₹10180 जप्त कर 8 आरोपियों को हिरासत में लिया लेकिन यहाँ भी यू पी के बड़े खिलाड़ी लाखों रुपये लेकर अपना भाग्य आजमा रहे थे सूत्र। आज की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रथा दुबे, SI मारकंडे मिश्रा,ASI राम सिंह तथा चंदला थाने का स्टॉप दर्शाया ज रहा है जबकि ये कार्रवाही छतरपुर जिले में चंदला ,हिनोता , व बछोन चौकी व थानों की संयुक्त कार्रवाही की गई है l
पकड़े गए जुआरियों को थाना प्रभारी द्वारा जमानत पर छोड़ दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks