
जनपद एटा कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 13.04.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आदर्श आचार संहिता व कोविड-19 तथा धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करते हुए ग्राम अयाार मे त्रिस्त्ररीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर, मतदाताओं को शराब की पार्टी देते हुये प्रधान पद के प्रत्याशी ॠषि वर्मा सहित दो व्यक्तियों 1.ऋषि वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा ग्राम आयार थाना मलावन जिला एटा 2. गुड्डू उर्फ खजांची पुत्र मोहर सिंह ग्राम अंबरपुर थाना मलावन जिला एटा को मौके से गिरफ्तार किया गया है, तथा 05-06 व्यक्ति मौके से भाग गये। जिसके सम्बन्ध में थाना मलावन पर *मु0अ0सं0 - 64/21 धारा 171(च), 171 (ई), 188, 269 भादवि* पंजीकृत कर थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तथा अचार संहिता का उल्लंघन कर बिना अनुमति वाहन से रोड पर प्रचार करने के संबंध में 1.सैफी उर्फ मनमोहन सिंह पुत्र निवासी मानिकपुर थाना बागवाला एटा,2. खुशबू जाटव पत्नी शीलेंद्र जाटव जिला पंचायत सदस्य प्रयाशी वार्ड न0 30 के विरुद्ध थाना मलावन पर *मु.अ.सं.- 65/21 धारा 188, 171च ,171 ई,269 भाoदंoविo* पंजीकृत किया गया है तथा प्रचार के लिए प्रयोग में लाई गई गाड़ी टाटा मैजिक के कागजात ना होने पर *धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज* की कार्यवाही कर प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।