मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त बालिका पुलिस के अथक प्रयास के बाद सकुशल बरामद

एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त बालिका पुलिस के अथक प्रयास के बाद सकुशल बरामद घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.04.2021 को रामेश्वर पुत्र राम प्रसाद निवासी बड़ौली द्वारा थाना मिरहची पर लिखित सूचना दी कि दिनांक 13.04.2021 को वादी की नौ वर्षीय पुत्री जो मानसिक व शारीरिक रूप से विक्षिप्त है समय करीब 12:00 बजे मिरहची क्षेत्र से ग्राम बड़ौली से खेलते-खेलते कहीं चली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा व क्षेत्राधिकारी द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए बच्ची की सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मिरहची को निर्देशित किया गया। दिनांक 13.04.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा पीआरवी 1964 की मदद से गुमशुदा बच्ची को ग्राम नगला मोती से दो घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिवारी जनों तथा आमजन द्वारा पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1- प्र.नि. श्री सीताराम सरोज
2- उ.नि. श्री मदन मुरारी
द्विवेदी
3- का. राहुल कुमार
4- म.का. मीनाक्षी

  1. PRV 1964 के समस्त रात्रि कर्मचारीगण

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks